1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अजब गजब: मृत घोषित व्यक्ति को मोर्चरी में रखा, पुलिस ने देखा तो जिंदा मिला

अजब गजब: मृत घोषित व्यक्ति को मोर्चरी में रखा, पुलिस ने देखा तो जिंदा मिला

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 31, 2025 08:04 am IST,  Updated : Oct 31, 2025 08:04 am IST

तेलंगाना में एक हैरतअंगेज मामले में मृत मान लिया गया व्यक्ति मोर्चरी में जिंदा मिला। वह किडनी की बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल आया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

हैदराबाद: तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए आए 45 वर्षीय व्यक्ति को मृत मानकर शवगृह भेज दिया गया लेकिन बाद में वह जीवित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। वह व्यक्ति जिसे मृत घोषित किया गया था, उसने बताया कि वह किडनी की बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल आया था लेकिन उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया।

डॉक्टरों ने इलाज करने से किया था मना

ट्रक चालक के रूप में काम करने वाले व्यक्ति ने दावा किया, “मैं 5 दिन पहले महबूबाबाद आया था। मुझे किडनी की समस्या थी और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना चाहता था लेकिन डॉक्टर ने मेरा आधार कार्ड न होने और मेरे साथ कोई परिचारक न होने के कारण इलाज करने से मना कर दिया। मेरे पास अपने गांव लौटने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए मैं दो दिनों तक अस्पताल परिसर में ही सोया।”

पुलिस ने देखा तो चल रही थी सांसें

व्यक्ति ने दावा किया कि अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसे देखा और शवगृह के सामने रखी एक बेंच पर लिटा दिया। बाद में बुधवार रात कुछ अज्ञात लोग उसे मृत समझकर शवगृह के अंदर ले गए। पुलिस ने बताया कि शवगृह के कर्मचारियों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे और जांच की, तो पता चला कि वह व्यक्ति जीवित है। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने नहीं की थी जांच 

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। व्यक्ति के इस दावे पर कि उसे मृत समझकर शवगृह के अंदर ले जाया गया था, एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि उसकी डॉक्टरों द्वारा जांच नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: जिस बेटे को मान चुके थे मृत, 3 महीने बाद जंगल में मिला जिंदा; वीडियो कॉल पर देख रो पड़ा परिवार

'लड़की तड़पती रही और दोस्त देखता रहा', ठाणे में लड़के ने नाबालिग को जिंदा जलाया, 80% जली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत