1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, करीब 20 लोग हुए घायल

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, करीब 20 लोग हुए घायल

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 08, 2022 11:57 am IST,  Updated : Nov 08, 2022 12:03 pm IST

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए । सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सड़क हादसा- India TV Hindi
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सड़क हादसा Image Source : ANI

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे करीब 20 लोग घायल हो गए । सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कुपवाड़ा के हंदवाड़ा के वातायिन इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। जिससे अनियंत्रित होकर पलट गई । 

हादसे के दौरान बस सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पुलिस पहुंची। घायलों की शिनाख्त कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। अच्छी बात ये है कि अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत