1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान हादसा, 50 फीट ऊपर से गिरकर दो जवान घायल, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

कर्नाटक में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान हादसा, 50 फीट ऊपर से गिरकर दो जवान घायल, हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

 Reported By: T Raghavan Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 18, 2026 06:59 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 06:59 pm IST

बेंगलुरु में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान हादसा हो गया। यहां 50 फीट ऊपर पैराशूट काम करना बंद कर दिया, जिससे दो जवान गिरकर घायल हो गए।

पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान हादसा।- India TV Hindi
पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान हादसा। Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के बल्लारी जिले में एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान दो जवान घायल हो गए। घटना शहर के बाहरी इलाके में हुई और इसके लिए तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी। उन्हें बल्लारी में ही प्राथमिक उपचार देने के बाद हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया और बेंगलुरु लाया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवानों को ऊंचाई से गिरते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि 800 फीट की ऊंचाई से 417 जवानों से छलांग लगाई थी, हालांकि जमीन पर आने से 50 फीट ऊपर पैराशूट ने काम करना बंद कर दिया, जिससे यह हादसा हो गया।

50 फीट ऊपर से गिरे जवान

कर्नाटक के बल्लारी में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान एक हादसा हो गया। यहां 50 फीट की ऊंचाई से दो जवान गिर गए, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि विमान से छलांग लगाने के बाद लैंडिंग से पहले पैराशूट ने काम करना बंद कर दिया, जिस वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल दोनों को एयरलिफ्ट करवाकर बेंगलरू लाया गया है। यह हादसा बल्लारी के बाहरी इलाके पीडी हल्ली क्षेत्र में हुआ। घायल जवानों की पहचान चिन्नराज (25) और एक अन्य के रूप में हुई है। 

हेलीकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट

बता दें कि शुक्रवार शाम को 417 सैनिकों ने ट्रेनिंग के लिए 800 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। कहा जा रहा है कि जमीन को छूने में सिर्फ 50 फीट की दूरी पर पैराशूट ने काम करना बंद कर दिया और संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। हादसे के बाद बल्लारी में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में हेलिकॉप्टर के जरिये उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु भेज दिया गया। दोनों जवानों को ले जाने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर ITI कॉलेज के मैदान में पहुंचा, जहां से उन्हें एयरलिफ्ट किया गया। स्थानीय पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें-

नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर 9 आरोपियों ने किया गैंगरेप, तीन साल तक चलती रही हैवानियत; 8 गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत