1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन, आठ सदस्य तीन वर्ष के लिए मनोनीत

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन, आठ सदस्य तीन वर्ष के लिए मनोनीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 19, 2022 04:52 pm IST,  Updated : Mar 19, 2022 04:52 pm IST

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया है और इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के आठ लोगों को तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया है।

Vaishno Devi- India TV Hindi
                  Vaishno Devi Image Source : INDIA TV

Highlights

  • वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन, आठ सदस्य तीन वर्ष के लिए मनोनीत
  • बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी देने वाली अधिसूचना 15 मार्च को जारी की थी।
  • समाज के विभिन्न क्षेत्रों के आठ लोगों को तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया

 जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन किया है और इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के आठ लोगों को तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया है। 

सिन्हा ने बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी देने वाली अधिसूचना 15 मार्च को जारी की थी। सिन्हा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। बोर्ड के आठ सदस्यों में एआईएमआईएल फार्मास्युटिकल्स के अध्यक्ष के के शर्मा, मुंबई के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अशोक भान, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बालेश्वर राय और जम्मू के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा शामिल हैं।

 

 शर्मा लंबे वक्त से श्राइन बोर्ड से जुड़े रहे हैं और दो दशक से भी ज्यादा वक्त से विभिन्न आयोजनों में माता वैष्णो देवी की फूलों से सजावट में योगदान देते रहे हैं। सदस्य मनोनीत किए जाने पर शर्मा ने कहा कि वह माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की बाधा रहित यात्रा सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे और इस संबंध में बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

 उन्होंने कहा,‘‘ कटरा से अर्धकुमारी और अर्धकुमारी से भवन तक रोपवे के निर्माण का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। देवी के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के लौटने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग बनाने पर जोर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत