1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Voilent Clash in Karnataka: छेड़खानी को लेकर कर्नाटक के केरुरू शहर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, शहर में कर्फ्यू लगा, 18 लोग गिरफ्तार

Voilent Clash in Karnataka: छेड़खानी को लेकर कर्नाटक के केरुरू शहर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, शहर में कर्फ्यू लगा, 18 लोग गिरफ्तार

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 07, 2022 04:57 pm IST,  Updated : Jul 07, 2022 04:57 pm IST

Voilent Clash in Karnataka: कर्नाटक के केरुरू शहर में छेड़खानी को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में 2 भाइयों समेत 4 लोग घायल हो गए जिसके बाद पूरे शहर में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। इसे देखते हुए प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दिया

Violent Actions- India TV Hindi
Violent Actions

Highlights

  • छेड़खानी को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प
  • पुलिस को शहर में लगाना पड़ा कर्फ्यू
  • मामले में 18 लोगों की हुई गिरफ्तारी

Voilent Clash in Karnataka: बगलकोट जिले के केरुरू शहर में छेड़छाड़ के एक प्रकरण को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई। जिसके बाद शुक्रवार तक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया और शहर में कर्फ्यू लागू दी गई। बागलकोट के पुलिस अधीक्षक एस.पी.जयप्रकाश ने बताया कि बुधवार शाम को बादामी तालुक के केरुरू शहर में छेड़खानी को लेकर हुई झड़प में दो भाइयों सहित चार लोग घायल हो गए थे। बाद में आगजनी और तोड़फोड़ शुरू हो गई जिससे शहर का मुख्य बाज़ार क्षेत्र बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा ''हमने सामूहिक झड़प के सिलसिले में 18 लोगों को हिरासत में लिया है और चार मामले दर्ज किए हैं। 

शहर में धारा 144 लागू

बादामी के तहसीलदार ने कल रात आठ बजे तक कर्फ्यू लागू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने CRPC की धारा 144 के तहत कर्फ्यू लागू किए जाने के बाद से स्कूल और कॉलेज शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। जयप्रकाश ने कहा कि यह झड़प छेड़खानी के कारण हुई। 

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस अधिकारी ने लोगों से सहयोग करने और कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने आगाह करते हुए कहा, ''मामला केवल छेड़खानी से जुड़ा है और सोशल मीडिया के जरिए कोई भी गलत सूचना नहीं फैलाई जानी चाहिए।'' जयप्रकाश ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत