1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिका में भारतीय छात्र से अपराधियों जैसा सलूक, अब अमेरिकी दूतावास ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा

अमेरिका में भारतीय छात्र से अपराधियों जैसा सलूक, अब अमेरिकी दूतावास ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा

 Published : Jun 10, 2025 05:07 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 10:23 pm IST

अमेरिका में भारतीय छात्र से अपराधियों जैसे सलूक का मामला सामने आया है। छात्र को हथकड़ी लगाकर जमीन पर लिटाया गया था। अब इस मामले पर अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी किया है।

USA Indian citizen immigrant arrested- India TV Hindi
अमेरिका में भारतीय छात्र से बदसलूकी। Image Source : INDIA TV/PEXELS

अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ बदसलूकी के मामले पर लगातार हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, यहां नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर निर्वासित किये जाने की बात सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीय छात्र को नीचे जमीन पर लिटाकर उसे घुटनों से भी दबाकर रखा। इस मामले पर काफी हंगामा होने के बाद अब भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी अपना बयान जारी किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा?

अमेरिका में एयरपोर्ट पर भारतीय छात्र से बदसलूकी की घटना को लेकर अमेरिकी दूतावास ने कहा- "अमेरिका अपने देश में वैध यात्रियों का स्वागत करना जारी रखेगा। हालांकि, अमेरिका की यात्रा करना कोई अधिकार नहीं है। हम अवैध प्रवेश, वीजा के दुरुपयोग या अमेरिकी कानून के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

छात्र से अपराधियों जैसा सलूक- प्रत्यक्षदर्शी

दरअसल, भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुणाल जैन सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना को लेकर वीडियो जारी किया था। इसके बाद इसके बारे में लोगों को जानकारी पता लगी। उन्होंने लिखा- "मैंने एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित होते देखा। उसे हथकड़ी लगाई गयी, उससे अपराधी की तरह व्यवहार किया गया और वह रो रहा था। वह यहां अपने सपनों के पीछे आया था, नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं। एक NRI के तौर पर मैं असहाय और दुखी महसूस कर रहा था।"

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

भारतीय छात्र से अपराधियों जैसे सलूक का मामला सामने आने के बाद न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी बयान जारी किया है। दूतावास ने लिखा- "हमें सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी मिली है कि एक भारतीय नागरिक नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कठिनाइयों का सामना कर रहा है। हम इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। दूतावास ने यह भी कहा कि वह भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।"

ये भी पढ़ें- अमेरिका में भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर किया निर्वासित, अपराधियों जैसा सलूक किए जाने का वीडियो आया सामने

ट्रंप का ऐसा फैसला... कैलिफोर्निया की सड़कों पर उतारे गए 700 मरीन जवान, 10 प्वाइंट्स में जानिए पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत