1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update: गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

Weather Update: गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 18, 2022 07:58 am IST,  Updated : Aug 18, 2022 08:26 am IST

Weather Update: देश में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, उत्तराखंड, राजस्थान सहित कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में आज भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Weather Update- India TV Hindi
Weather Update Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में आज भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी
  • यूपी में हल्की से मध्यम, पटना में तेज बारिश की संभावना
  • दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से फजीहत हो रही है। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल संभाग के कई जिलों में बारिश कहर बन गई है। मंदसौर में शिवना नदी उफान पर है। इस कारण पशुपतिनाथ मंदिर में पानी घुस गया है। वहीं नर्मदा नदी भी बांधों का पानी छोड़े जाने के कारण उफान पर है। उधर, गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 18 अगस्त को राजस्थान और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए दिल्ली सहित देश के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम।

बारिश के कारण देश के कई राज्यों में नदियां उफान पर, 

देश में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, उत्तराखंड, राजस्थान सहित कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं अधि​कतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इस कारण अक्षरधाम के और कई अन्य इलाके प्रभावित हुए हैं। इस मानसूनी सीजन में कई राज्यों में बारिश आफत बनकर गिरी है। ओडिशा, एमपी, गुजरात के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इन राज्यों की नदियां उफान पर हैं और जलस्तर बढ़ रहा है। 

गुजरात में तेज बारिश का अलर्ट, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होगी। अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में आज भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

जानिए किन राज्यों में कैसी रहेगी बारिश

वहीं गांगेय प​श्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, झारखंड, छत्तीसगढ़ और एमपी में 18 से 21 अगस्त के बीच मध्यम बारिश के आसार हैं। ओडिश में 20 अगस्त तक गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं झारखंड में 19 और 20 अगस्त को व पूर्वी एमपी व छत्तीसगढ़ में 19 से 21 अगस्त के बीच हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

यूपी में हल्की से मध्यम, पटना में तेज बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में कई इलाकों में ज्यादा बारिश नहीं होने से फसलों पर असर पड़ा है। इसी बीच राजधानी लखनऊ में बारिश की उम्मीद नहीं है। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। वहीं बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमाना 34 डिग्री रहेगा। यहां तेज बारिश के आसार हैं। 

उत्तराखंड, राजस्थान में हल्की बारिश की उम्मीद 

देश के पहाड़ी राज्यों में भी जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लैंडस्लाइड की खबरें भी इन दिनों आ रही हैं। इसी बीच उत्तराखंड के देहरादून में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होग। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां राजधानी जयपुर में हल्की बारिश की उम्मीद है। यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत