1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सर्दी के साथ बढ़ रहा प्रदूषण, कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

दिल्ली में सर्दी के साथ बढ़ रहा प्रदूषण, कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 27, 2022 08:31 am IST,  Updated : Nov 27, 2022 08:38 am IST

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में सर्द बढ़ने वाली है। दिल्ली में आज सर्द रहने वाली है। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा दक्षिण के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम की जानकारी- India TV Hindi
मौसम की जानकारी Image Source : FILE PHOTO

Weather Update: दिसंबर की शुरुआत के साथ मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान लुढकने के साथ उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज रविवार को ठंड रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली में प्रदूषण में भी सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जाताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में आज भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 300 के पार दर्ज किया गया। 

नोएडा में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर के इस इलाके में आज रविवार को तापमान में गिरवाट होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। नोएडा में रविवार को वायु प्रदुषण 'बहुत खराब' की श्रेणी में दर्ज किया गया।

दक्षिण के इलाकों में बारिश 

मौसम के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गोवा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत