1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब प्रियंका गांधी मशहूर डोसा की दुकान में पहुंचीं, खाने के साथ बनाने में भी आजमाया हाथ

जब प्रियंका गांधी मशहूर डोसा की दुकान में पहुंचीं, खाने के साथ बनाने में भी आजमाया हाथ

 Reported By: T Raghavan Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 26, 2023 01:17 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 01:21 pm IST

स्टार प्रचारकों में शामिल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक में हैं। इस दौरान चुनाव प्रचार से इतर उनकी अलग अंजाद में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

मायलारी होटल पहुंचीं प्रियंका गांधी- India TV Hindi
मायलारी होटल पहुंचीं प्रियंका गांधी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। स्टार प्रचारकों में शामिल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक में हैं। इस दौरान चुनाव प्रचार से इतर उनकी अलग अंजाद में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, प्रियंका गांधी आज राज्य के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मैसूर की संस्कृति की सुगंध से भरी प्रसिद्ध डोसा की दुकान मायलारी होटल (Mylari Hotel) पहुंचीं। 

मायलारी होटल पहुंचीं प्रियंका गांधी
Image Source : INDIATVमायलारी होटल पहुंचीं प्रियंका गांधी

यहां कांग्रेस महासचिव ने डोसा खाने के साथ-साथ बनाने में भी अपना हाथ आजमाया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने दुकान मालिक के बच्चों से भी बातचीत की। 

मायलारी होटल पहुंचीं प्रियंका गांधी
Image Source : INDIATVमायलारी होटल पहुंचीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मैसूर से पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका पहली बार राज्य के दौरे पर पहुंची हैं। 

मायलारी होटल पहुंचीं प्रियंका गांधी
Image Source : INDIATVमायलारी होटल पहुंचीं प्रियंका गांधी

प्रियंका ने यहां अपने भाषण में राहुल गांधी की तरह ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को 40% कमीशन वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने आपको बेशर्मी और बेरहमी से लूटा है।

मायलारी होटल पहुंचीं प्रियंका गांधी
Image Source : INDIATVमायलारी होटल पहुंचीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कर्नाटक में चामराजनगर जिले के हनुर में महिलाओं से बातचीत के लिए महिला संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के 'मेरी कब्र खोदो' वाले बयान पर भी निशाना साधा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत