जब मेडिकल के लिए ले जाई गई सोनम, देखिए उस वक्त कैसी हालत थी, CCTV फुटेज आया सामने
जब मेडिकल के लिए ले जाई गई सोनम, देखिए उस वक्त कैसी हालत थी, CCTV फुटेज आया सामने
Reported By : Ruchi KumarEdited By : Malaika Imam
Published : Jun 09, 2025 07:30 pm IST,
Updated : Jun 09, 2025 07:44 pm IST
हनीमून ट्रिप पर सोनम ने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। सोनम को पुलिस ने गाजीपुर में एक ढाबे से हिरासत में लिया। सोनम का एक सीसीटीवी फुटेज मेडिकल कराते समय का सामने आया है।
मेडिकल चेकअप के दौरान सोनम
शिलांग हनीमून ट्रिप पर गए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई। हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी पुलिस की गिरफ्त में है। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर कई खुलासे किए। इस बीच, सोनम रघुवंशी का एक वीडियो सामने आया है। सोनम का ये सीसीटीवी फुटेज रात के समय में मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराते समय का है।
सोनम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी के कत्ल की साजिश रची थी।
राजा रघुवंशी की हत्या के लिए क्या-क्या किया गया था प्लान?
सोनम और राज कुशवाहा (सोनम का प्रेमी) ने मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। इस काम के लिए राज ने सुपारी किलर्स को हायर किया।
राज शिलांग नहीं आया, वह फोन के जरिए सोनम के साथ संपर्क में था।
राजा रघुवंशी की हत्या को अंजाम देने के लिए शिलांग में तीन सुपारी किलर आकाश, विशाल और आनंद मौजूद थे।
सोनम साजिश के तहत जानबूझकर राजा रघुवंशी को सुनसान सड़क पर लेकर गई, जहां तीनों हत्यारों ने तेज धार वाले हथियार से राजा रघुवंशी की हत्या कर दी।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आकाश, विशाल, आनंद और सोनम चारों शिलांग से गुवाहाटी पहुंचे। सभी आरोपी एक दिन गुवाहाटी में रुके। इसके बाद सभी अलग-अलग जगह के लिए निकल गए।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सभी आरोपियों का अगला ठिकाना चेरापूंजी पहुंचने का था।
पुलिस के मुताबिक, 2 तारीख को शव बरामद हुआ और विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सोनम जिंदा है और हत्या में उसकी संलिप्तता हो सकती है।
पुलिस ने जब सोनम की कॉल डिटेल्स निकाली तो पुलिस को पता चला कि सोनम लगातार राज कुशवाहा के संपर्क में थी। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध भी था।
टेक्निकल एविडेंस और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस सबसे पहले ललितपुर पहुंची, जहां से आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद विशाल और राज कुशवाहा को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। सोनम को गाजीपुर से पुलिस ने पकड़ा। पांचवां आरोपी आनंद सागर से गिरफ्तार हुआ। कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।