1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में जन्मा शख्स, आज रूस में है MLA, जानिए कौन हैं अभय कुमार सिंह? पुतिन के दौरे के बीच जिनकी हो रही चर्चा

बिहार में जन्मा शख्स, आज रूस में है MLA, जानिए कौन हैं अभय कुमार सिंह? पुतिन के दौरे के बीच जिनकी हो रही चर्चा

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 04, 2025 01:51 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 02:11 pm IST

बिहार में जन्मे रूसी विधायक अभय सिंह ने कहा है कि वह चाहते हैं कि भारत S-500 एयर-डिफेंस सिस्टम के लिए ज़ोर दे, क्योंकि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को 23वें भारत-रूस सालाना समिट के लिए दिल्ली आने वाले हैं।

रूसी विधायक अभय सिंह- India TV Hindi
रूसी विधायक अभय सिंह Image Source : ANI

नई दिल्लीः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत आ रहे हैं। भारतीय मूल के रूसी विधायक अभय कुमार सिंह ने मॉस्को और नई दिल्ली के बीच मज़बूत रिश्तों का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि भारत को S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी खरीदना चाहिए, जोकि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। खास बात यह है कि रूसी पक्ष ने भी भारत को S-500 सिस्टम ऑफर किया है और पुतिन के भारत दौरे के दौरान दोनों पक्ष इस पर चर्चा कर सकते हैं।

अभय कुमार सिंह ने कि रूस से एक बड़ी टीम प्रेसिडेंट के साथ आ रही है। रूसी हेल्थ मिनिस्टर भी आएंगे। हेल्थ सेक्टर पर चर्चा होगी। हमें हथियारों और गोला-बारूद पर भी अपनी चर्चा आगे बढ़ानी है। टेक्नोलॉजी लगातार आगे बढ़ रही है। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले हथियार हमारे पास आ रहे हैं। उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करें और उन्हें भारत ले जाएं। 

अभय कुमार सिंह कौन हैं?

अभय कुमार सिंह व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी (URP) के मेंबर हैं और अभी वेस्ट रशिया के कुर्स्क से 'डेपुटेट'(भारत में विधायक जैसा ही एक पद) हैं। वह कुर्स्क से 2017 और 2022 में दो बार चुने जा चुके हैं। अभय सिंह की जड़ें बिहार के पटना से जुड़ी हैं। 1991 में वह मेडिसिन की पढ़ाई करने के लिए रूस चले गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह रूस में बहुत ज़्यादा ठंड की वजह से इंडिया लौटने ही आए थे, लेकिन उनकी डीन एलेना, जिन्हें वह अपनी मां जैसा मानते थे, ने किसी तरह उन्हें रुकने के लिए मना लिया।

पढ़ाई के दौरान अभय कुमार सिंह ने पहली बार पुतिन को देखा और उनसे इंस्पायर हुए। उनका मानना ​​है कि पुतिन ने रूस को मज़बूत बनाया है और देश यूनाइटेड स्टेट्स (US) के 'बराबर' है। बाद में वह कुर्स्क में बस गए और पॉलिटिक्स में शामिल हो गए।  

पुतिन आज पहुंंच रहे हैं दिल्ली

बता दें कि पुतिन गुरुवार से दो दिन के लिए भारत आने वाले हैं। उनके दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच कई रक्षा सौदे और ट्रेड एग्रीमेंट साइन होने की उम्मीद है। रूसी साइड ने भारत को Su-57 फिफ्थ-जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट और S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी ऑफर किया है।

इनपुट- एएनआई

ये भी पढ़ें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत