1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रूसी राष्ट्रपति के साथ भारत कौन-कौन आ रहा है? ये हैं पुतिन के सबसे भरोसेमंद चेहरे

रूसी राष्ट्रपति के साथ भारत कौन-कौन आ रहा है? ये हैं पुतिन के सबसे भरोसेमंद चेहरे

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 04, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 01:17 pm IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन का भारत दौरा शुरू कर रहे हैं, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और दोनों देशों की सालाना मीटिंग में शामिल होंगे।

रूसी राष्ट्रपति के साथ भारत कौन-कौन आ रहा है- India TV Hindi
रूसी राष्ट्रपति के साथ भारत कौन-कौन आ रहा है Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज शाम भारत पहुंच रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया जाएगा। पुतिन के साथ रूस के रक्षा मंत्री समेत सात कैबिनेट मंत्री भी भारत दौरे पर आ रहे हैं। रूसी प्रतिनिधिमंडल में हथियार बनाने वाली रोसोबोरोनएक्सपोर्ट कंपनी के सीनियर अधिकारी और रशियन सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी शामिल हैं। 

पुतिन के साथ भारत कौन-कौन आ रहा है

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस के रक्षा मंत्री, कृषि मंत्री, वित्त मंत्री और आर्थिक मामलों के मंत्री भी भारत आ रहे हैं। पुतिन के मीडिया सलाहकार दिमित्री पेसकोव भी राष्ट्रपति के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति के साथ दो बैठकें करेंगे। पहली मीटिंग में पुतिन और उनके भरोसेमंद मंत्री और करीबी शामिल होंगे। दूसरी मीटिंग में मोदी-पुतिन के अलावा दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। जिसमें कई समझौतों पर मुहर लगेगी। पीएम मोदी और पुतिन इंडिया-रशिया बिजनेस फोरम में भी शामिल होंगे।

कौन हैं रूस के रक्षा मंत्री

पुतिन के बेहद करीबी बेलौसोव रूस के रक्षा मंत्री हैं। उन्होंने 2024 में रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। बेलौसोव रूस के नामे-माने अर्थशास्त्री भी हैं। वह रूस के उपप्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। वे पुतिन के आर्थिक सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 

'सिलोविकी'सर्किल क्या है

रूसी राष्ट्रपति पुतिन को जिन गिने-चुने लोगों से घिरे रहते हैं उन्हें ही सिलोविकी कहा जाता है। सिलोविकी के सदस्य पुतिन के करीबी होते हैं और उनके सबसे बड़े विश्वासपात्र होते हैं। पुतिन के आस-पास रहने वाले लोग राष्ट्रपति के सलाहकार और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले लोग होते हैं।   

'सिलोविकी' सर्किल में कौन-कौन है

रूस की सुरक्षा परिषद के प्रमुख निकोलाई पेत्रुशेव, रूस की विदेशी खुफिया सेवा प्रमुख सर्गेई नारिश्किन सर्गेई नारिश्किन, सैन्य खुफिया प्रमुख सर्गेई शोइगु सर्गेई शोइगु, सेना के जनरल वालेरी गेरासिमोव,  राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंटोन वैनो एंटोन वेनो और पुतिन के करीबी यूरी कोवलचुक 'सिलोविकी' सर्किल में मौजूद रहते हैं। यूरी के पास कोई सरकारी पद नहीं है लेकिन वह पुतिन के पास हमेशा परछाई की तरह रहते हैं।

ये भी पढ़ें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत