1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में महिला ने पति के शरीर को दो टुकड़ों में काटा, पुलिस से बोली- 'सॉरी, मैंने ही मारा'

कर्नाटक में महिला ने पति के शरीर को दो टुकड़ों में काटा, पुलिस से बोली- 'सॉरी, मैंने ही मारा'

 Reported By: T Raghavan Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 02, 2025 02:37 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 02:45 pm IST

कर्नाटक में एक महिला ने अपने ही पति को मार डाला। महिला ने पति के शव के दो टुकड़े किए और पैक कर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी में मर्डर की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। अपनी ही बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले एक शख्स को उसकी पत्नी ने ही मार डाला। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में पति की लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन हत्या का ये मामला ज्यादा देर तक छुप नहीं पाया। बुधवार सुबह पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर लिया।

बेटी का रेप करने की कोशिश कर रहा था पति

महिला का पति श्रीमंत इतनाले शराब पीकर रोज झगड़ा और गाली गलौच करता था। इससे वह परेशान रहती थी। सोमवार को शराब पीकर आये श्रीमंत ने पत्नि पर शारीरिक सम्बंध बनाने का दबाव डाला लेकिन पत्नी ने उसे मना कर दिया और घर से बाहर चली गई। कुछ देर में जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि शराब के नशे में धुत उसका पति अपनी ही बच्ची के साथ जबरदस्ती कर रहा था। इसे देखते ही महिला ने आपा खो दिया और एक बड़ा पत्थर लेकर श्रीमंत के सिर पर मार दिया। कुछ ही देर में श्रीमंत की मौत हो गई।

पति के शरीर के किए दो टुकड़े

इसके बाद महिला ने अपने पति की लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। चूंकि वो पूरी बॉडी को बाहर नहीं जा सकती थी। इसीलिए उसने पहले लाश के दो टुकड़े किये और फिर एक छोटे ड्रम में एक-एक टुकड़े को डालकर उसे पास के खेत में फेंक दिया। इसके बाद उसने वारदात में इस्तेमाल बैरल को धोकर कुएं में फेंक दिया। वह घर वापस आई और अपराध में प्रयुक्त हथियार, खून से सना बिस्तर और कपड़े एक बैग में पैक किए। बैग को कुएं के पास ले गई और उस पर एक पत्थर से जोड़कर फेंक दिया ताकि वह पानी की सतह पर वापस न आ सके।

फिल्मी स्टाइल में मिटाया सबूत

खून का धब्बा साफ करने और नहाने के बाद उसने अपने शरीर के कपड़ों को जला लिया और जली हुई राख को जमीन पर फेंक दिया। उसने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को धोकर टीन शेड में छिपा दिया था। महिला ने अपने पति का मोबाइल फोन भी बंद कर दिया और उसे घर पर ही छोड़ दिया। उसने इस समय जागने वाली पहली बेटी को कुछ न कहने की चेतावनी दी। 

पुलिस को कहा सॉरी- हां हमने ही मारा

सुबह तक सब ठीक था, लेकिन बुधवार सुबह किसी ने खेत में लाश देख ली।  लाश मिलने के बाद चिक्कोडी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की। जांच के दौरान पुलिस को मृत की पत्नी पर शक हुआ। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह अपनी गलती के लिए सॉरी कहते हुए आंसू बहा बैठी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से तंग आ चुकी थी, जो उसे शराब के लिए पैसे देने के लिए परेशान करता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत