1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Year Ender 2024: इन शख्सियतों के नाम रहा 2024, गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए

Year Ender 2024: इन शख्सियतों के नाम रहा 2024, गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए

 Published : Dec 20, 2024 11:02 am IST,  Updated : Dec 20, 2024 11:02 am IST

2024 में कई ऐसे लोग थे जो भारत में काफी चर्चा में रहे और जिन्हें खूब सर्च भी किया गया। इनमें राजनीति, खेल, बॉलीवुड और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं। आइये जानते हैं, इस साल गूगल पर किन शख्सियतों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

vinesh phogat donald trump and ratan tata- India TV Hindi
विनेश फोगाट, डोनाल्ड ट्रंप और रतन टाटा Image Source : PTI

नई दिल्ली: साल 2024 को खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 2024 में कई ऐसे लोग थे जो भारत में काफी चर्चा में रहे और जिन्हें खूब सर्च भी किया गया। हमेशा की तरह इस साल भी लोगों ने गूगल पर खूब सक्रियता दिखाई और काफी मुद्दों पर गूगल के जरिए जानकारी इकट्ठा की। अगर ऑनलाइन सर्च की बात की जाए, तो रोजाना लाखों-करोड़ों की संख्या में कई चीजों को सर्च किया जाता है। हालांकि क्या आप उन लोगों के बारे में जानते हैं, जिन्हें 2024 के दौरान गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। तो चलिए हम आपको बताते हैं 2024 में सबसे ज्यादा किन्हें सर्च किया गया, जिनपर सबकी नजर भी रही।

विनेश फोगाट

ओलंपिक में कुश्ती मैच में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण विनेश फोगाट काफी चर्चा में आईं। इसके बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भी विनेश को गूगल पर काफी सर्च किया गया। कुश्ती में पदक जीतने वाली विनेश फोगाट को हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जुलाना सीट से टिकट दिया था। इस चुनाव में विनेश फोगाट ने जीत भी दर्ज की।

vinesh phogat
Image Source : FILE PHOTOविनेश फोगाट

रतन टाटा

साल 2024 में सबसे ज्यादा नाम सर्च किया गया वो है रतन टाटा का। रतन टाटा की मौत से पूरे देश में मातम पसरा गया था। 86 वर्ष की आयु में 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रतन टाटा ने अपनी आखिरी सांस ली थी। देश में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसने उनकी मौत पर श्रद्धांजलि न दी हो। साथ ही काफी सारे लोगों ने उनके कुछ (quotes) कोट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उनके व्यक्तिगत जीवन, लव लाइफ, नेटवर्थ, उत्तराधिकारी आदि के बारे में जानकारी लेने के लिए लोगों द्वारा उन्हें गूगल पर खूब सर्च किया गया।

ratan tata
Image Source : PTIरतन टाटा

डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक वापसी ने दुनिया भर से बधाई संदेशों और बयानों की बाढ़ ला दी थी।  इस जीत के कारण डोनाल्ड ट्रंप और उनकी इस खास उपलब्धि से ऑनलाइन सर्च में बड़ी ग्रोथ देखी गई। जैसे ही चुनाव परिणाम आने लगे, भारतीय टीवी चैनलों पर लाइव अपडेट्स दिखाए जाने लगे। कई भारतीयों ने अपने टीवी स्क्रीन पर नजरें जमाए रखीं, जबकि कुछ ने इसके लिए Google का सहारा लिया। डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता भारत में भी चरम पर रही, जिसमें Google Trends पर उन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

donald trump
Image Source : PTIडोनाल्ड ट्रंप

डी गुकेश

18 साल के भारतीय प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी गुकेश दोम्माराजू ने इतिहास रच दिया है। वो दुनिया के सबसे कम उम्र के चेस चैंपियन बन गए हैं। वहीं 12 साल बाद किसी भारतीय ने यह खिताब जीता है। इससे पहले विश्वनाथन आनंद के नाम यह खिताब भारत में था, जो उन्होंने साल 2012 में जीता था, अब डी गुकेश दूसरे भारतीय बन गए हैं। गूगल ने भी रंग-बिरंगा डूडल बनाकर 'विश्व शतरंग चैंपियनशिप' का जश्न मनाया था।

gukesh
Image Source : PTIडी गुकेश

नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस साल काफी चर्चा में रहे। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने राजद का साथ छोड़कर एनडीए का साथ पकड़ लिया। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार अपने बयानों के चलते भी गूगल पर सर्च किए जाते रहे हैं।

nitish kumar
Image Source : PTIनीतीश कुमार

राधिका मर्चेंट

अंबानी परिवार की नई बहू राधिका मर्चेंट को कौन नहीं जानता। इसी साल मुकेश अंबानी के बेटे अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पूरी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी रही। इस शादी में दुनिया भर की महान हस्तियों ने शिरकत की थी। यही वजह है कि इस साल गूगल पर राधिका मर्चेंट का नाम छाया रहा।

anant ambani radhika merchant
Image Source : PTIअनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट

चिराग पासवान

बिहार की एक और राजनीतिक हस्ती को इस साल गूगल पर खूब सर्च किया गया, जो मोदी कैबिनेट में शामिल हैं और खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताते हैं। चिराग पासवान की पार्टी के पांच में पांच सांसद ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी जिसकी बदौलत राष्ट्रीय राजनीति में चिराग पासवान मजबूत होकर उभरे। लिहाजा नीतीश कुमार और चिराग पासवान गूगल में सबसे अधिक सर्च किए गए।

chirag paswan
Image Source : FILE PHOTOचिराग पासवान

पवन कल्याण

पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। इससे पहले वह अभिनेता भी रह चुके हैं। आंध्र प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में जीत के बाद पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

pawan kalyan
Image Source : PTIपवन कल्याण

पूनम पांडे

पूनम पांडेय ने 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों की वजह से कम अपने बयानों के कारण ज्यादा चर्चा में रहतीं हैं। वहीं 2024 में पूनम अपनी झूठी मौत की खबर के वजह से खूब ट्रोल हुईं। हालांकि बाद में पूनम पांडेय की मौत की खबर झूठी साबित हुई थी।  

poonam pandey
Image Source : FILE PHOTOपूनम पांडे

हार्दिक पांड्या

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या सालभर चर्चा में रहे। आईपीएल में उनके प्रदर्शन और टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका के कारण वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ियों में शामिल हैं। सर्बियाई अभिनेत्री नतासा स्टांकोविक से उनका तलाक भी काफी चर्चा में रहा।

hardik pandya
Image Source : PTIहार्दिक पांड्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत