1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Yoga Day 2022: 21 जून की तैयारी तेज़, बर्फ और हवा के बीच 15,000 फीट की ऊंचाई पर ITPB के जवान कर रहे योग का अभ्यास

Yoga Day 2022: 21 जून की तैयारी तेज़, बर्फ और हवा के बीच 15,000 फीट की ऊंचाई पर ITPB के जवान कर रहे योग का अभ्यास

 Written By: Shashi Rai
 Published : May 16, 2022 10:39 am IST,  Updated : May 16, 2022 10:39 am IST

आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2022 के लिए कमर कसते हुए, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान उत्तराखंड हिमालय में 15,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ और हवा के बीच योग का अभ्यास कर रहे हैं। पिछले साल 18,000 फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने योग किया था। 

15,000 फीट की ऊंचाई पर ITPB के जवान कर रहे योग का अभ्यास- India TV Hindi
15,000 फीट की ऊंचाई पर ITPB के जवान कर रहे योग का अभ्यास   Image Source : ANI

Highlights

  • 15,000 फीट की ऊंचाई पर ITPB के जवान कर रहे योग का अभ्यास
  • पिछले साल 18,000 फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने योग किया था
  • आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2022 की तैयारी तेज

Yoga Day 2022: आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2022 के लिए कमर कसते हुए, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान उत्तराखंड हिमालय में 15,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ और हवा के बीच योग का अभ्यास कर रहे हैं। पिछले साल 18,000 फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवानों ने योग किया था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार केंद्र सरकार 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के उपलक्ष्य में 21 जून यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 75 सांस्कृतिक स्थलों पर योग सत्र का आयोजन करेगी। इस साल दुनिया भर में 21 जून तक- '100 दिन, 100 शहर और 100 संगठन' थीम पर आधारित एक अभियान भी चलाया जा रहा है। 

21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। योग दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव सबसे पहले पीएम मोदी ने 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने संबोधन में किया था। इसके बाद सुंयुक्त राष्ट्र ने एक प्रस्ताव लाकर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत