1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमित शाह की तबीयत फिर बिगड़ी, झारग्राम की रैली में शामिल होने की संभावना नहीं

अमित शाह की तबीयत फिर बिगड़ी, झारग्राम की रैली में शामिल होने की संभावना नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2019 06:48 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 06:48 pm IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी खराब सेहत के कारण मंगलवार की शाम को नई दिल्ली लौट रहे हैं। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में निर्धारित रैली में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है।

BJP President Amit Shah - India TV Hindi
BJP President Amit Shah  Image Source : PTI

मालदा: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी खराब सेहत के कारण मंगलवार की शाम को नई दिल्ली लौट रहे हैं। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में निर्धारित रैली में उनके शामिल होने की संभावना नहीं है। भाजपा के नेताओं ने यह जानकारी दी। 

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘अमित शाह बहुत बीमार हैं। उन्हें तेज बुखार है, लेकिन फिर भी उन्होंने यहां आज की रैली में हिस्सा लिया। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में उनका इलाज हुआ था और कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।’’ 

घोष ने कहा कि शाह आज नई दिल्ली लौटेंगे, क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वे खराब सेहत के कारण किसी रैली में हिस्सा नहीं लें। उन्होंने कहा, ‘‘यदि कल उनकी तबीयत ठीक रहती है तो वह कल झारग्राम में रैली को संबोधित करेंगे।’’ 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शाह ने उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अन्य निर्धारित रैलियां समय पर हों। इससे पहले, शाह ने मालदा में रैली को संबोधित कर चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद सभी बंगाली शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत