1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. काला धन वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

काला धन वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

 Written By: IANS
 Published : May 22, 2015 12:00 am IST,  Updated : May 22, 2015 12:00 am IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार विदेश में जमा काले धन को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाचार चैनल आजतक द्वारा आयोजित 'मंथन'

काला धन वापस लाने के...- India TV Hindi
काला धन वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार विदेश में जमा काले धन को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाचार चैनल आजतक द्वारा आयोजित 'मंथन' सम्मेलन में अमित शाह ने कहा, "यह हमारा चुनावी वादा था, काला धन वापस लाने के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।"

उन्होंने कहा, "काले धन पर विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने का फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल का पहला फैसला था। हम बजट सत्र में एक विधेयक भी लाए हैं।"

काला धन वापस लाने की बात को एक राजनीतिक जुमला बताने के सवाल पर अमित शाह ने कहा, "मेरे कहने का आशय था कि वापल लाए गए धन का प्रयोग देश के विकास में किया जाएगा, न कि लोगों को चेक दिए जाएंगे।"

भाजपा अध्यक्ष ने एक साक्षात्कार में कहा था कि काला धन वापस लाकर सभी के खातों में 15 लाख रुपये जमा कराए जाने का वादा एक राजनीतिक जुमला था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत