1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश कुमार के ‘धोखा नंबर 2’ के लिए तैयार रहें: कुशवाहा ने BJP को चेताया

नीतीश कुमार के ‘धोखा नंबर 2’ के लिए तैयार रहें: कुशवाहा ने BJP को चेताया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2019 11:30 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 11:30 pm IST

भाजपा की पूर्व सहयोगी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को भगवा पार्टी को आगाह किया कि नीतीश कुमार उसे ‘‘धोखा’’ देंगे और उसे जेडीयू अध्यक्ष के ‘‘धोखा नंबर 2’’ के लिए तैयार रहना चाहिए।

upendra kushwaha- India TV Hindi
upendra kushwaha

पटना: भाजपा की पूर्व सहयोगी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को भगवा पार्टी को आगाह किया कि नीतीश कुमार उसे ‘‘धोखा’’ देंगे और उसे जेडीयू अध्यक्ष के ‘‘धोखा नंबर 2’’ के लिए तैयार रहना चाहिए।

कुशवाहा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि नीतीश कुमार लोगों के जनादेश का अपमान करने के लिए जाने जाते हैं। लोगों के जनादेश और गठबंधन के सहयोगियों को धोखा देना उनकी पुरानी आदतें हैं। भाजपा को ‘धोखा नंबर 2’ के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश ने ठगा नहीं।’’ उन्होंने कहा कि यह कहावत जल्द ही सच में बदल जाएगी और इसलिए भाजपा को ‘‘सतर्क’’ रहना चाहिए।

कुशवाहा हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए अपनी पार्टी की बैठक के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत