1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उद्धव ठाकरे के साथ भुजबल, जयंत पाटिल, थोराट ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

उद्धव ठाकरे के साथ भुजबल, जयंत पाटिल, थोराट ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2019 11:59 am IST,  Updated : Nov 28, 2019 11:59 am IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल तथा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बृहस्पतिवार को राज्य के मंत्रियों के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

उद्धव ठाकरे के साथ भुजबल, जयंत पाटिल, थोराट ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे के साथ भुजबल, जयंत पाटिल, थोराट ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल तथा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट बृहस्पतिवार को राज्य के मंत्रियों के तौर पर शपथ ले सकते हैं। दोनों दलों के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री का पद राकांपा विधायक अजित पवार को मिल सकता है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे यहां दादर इलाके के शिवाजी पार्क में बृहस्पतिवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। 

Related Stories

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि उनकी पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस से एक-एक या दो-दो विधायक समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे। राकांपा के एक सूत्र ने कहा, “भुजबल और पाटिल राकांपा से मंत्री हो सकते हैं। अजित दादा उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। लेकिन, वह आज संभवत: शपथ नहीं लेंगे।’’ कांग्रेस से एक सूत्र ने कहा, “थोराट भी आज शपथ ले सकते हैं।” 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बृहस्पतिवार को मंत्री पद की शपथ लेने वाले कांग्रेस से दूसरे नेता हो सकते हैं। सूत्र ने कहा, “लेकिन, इस पर फैसला कुछ घंटों में लिया जाएगा।” 

विधानसभा अध्यक्ष के लिए अशोक चव्हाण और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नाम की चर्चा है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के लिए ‘महा विकास अघाड़ी’ मोर्चे के तहत साथ आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत