1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा ने हिंसा के लिए उकसाने पर महबूबा की गिरफ्तारी की मांग की

भाजपा ने हिंसा के लिए उकसाने पर महबूबा की गिरफ्तारी की मांग की

 Reported By: IANS
 Published : Apr 11, 2019 10:43 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 10:43 am IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को लोगों को कानून तोड़ने के लिए उकसाने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार करने की मांग की।

भाजपा ने हिंसा के लिए उकसाने पर महबूबा की गिरफ्तारी की मांग की- India TV Hindi
भाजपा ने हिंसा के लिए उकसाने पर महबूबा की गिरफ्तारी की मांग की

जम्मू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू एवं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को लोगों को कानून तोड़ने के लिए उकसाने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार करने की मांग की।

Related Stories

भाजपा प्रवक्ता सुनील सेठी ने यहां पत्रकारों से कहा, "महबूबा मुफ्ती के खिलाफ लोगों को बुधवार और रविवार को (श्रीनगर-जम्मू) राजमार्ग पर वाहनों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने के लिए उकसाने वाला बयान देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए थी।"

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में राजनीति अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। 

उन्होंने कहा, "राजनेता अब लोगों को कानून तोड़ने के लिए कहकर वोट पाने की कोशिश कर रहे हैं। केवल सुरक्षा बलों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने की अनुमति देने का आदेश एक सोच विचार कर लिया गया निर्णय है जो पुलवामा आतंकवादी हमले जैसी स्थितियों से बचने के लिए लिया गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत