1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा को उम्मीद कर्नाटक में फिर लौटेंगे सत्ता में या होंगे मध्यावधि चुनाव

भाजपा को उम्मीद कर्नाटक में फिर लौटेंगे सत्ता में या होंगे मध्यावधि चुनाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2018 07:16 pm IST,  Updated : May 28, 2018 07:16 pm IST

 केवल दो विकल्प हैं। या तो भाजपा को जिम्मेदारी लेनी होगी या कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव होंगे। कोई दूसरा रास्ता नहीं है। यह जनादेश है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

हैदराबाद: भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक की एच . डी . कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी । उन्होंने दावा किया या तो भाजपा सत्ता में आएगी या राज्य में मध्यावधि चुनाव कराए जाएंगे। तेलंगाना भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक को यहां संबोधित करते हुए राव ने आरोप लगाए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में नेतृत्व करने में ‘‘ बुरी तरह विफल ’’ रहे। 

उन्होंने कहा , ‘‘ केवल दो विकल्प हैं। या तो भाजपा को जिम्मेदारी लेनी होगी या कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव होंगे। कोई दूसरा रास्ता नहीं है। यह जनादेश है। ’’ उन्होंने दावा किया , ‘‘ यह (कर्नाटक) सरकार इस तरह से नहीं चल सकती। क्योंकि इतिहास बताता है कि कोई भी पार्टी महज 37 सीट या 20 सीट या 25 सीट के साथ सरकार नहींचला सकती। ’’  जद (एस) के नेता कुमारस्वामी पिछले हफ्ते राज्य के मुख्यमंत्री बने थे जिनकी पार्टी को कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 37 सीटें मिली थीं जबकि उनका समर्थन करने वाली पार्टी कांग्रेस को 78 सीटें हासिल हुई थीं।  उन्होंने कहा , ‘‘ लोग कांग्रेस मुक्त कर्नाटक चाहते हैं।

जिस तरह से रावण ने सीता का हरण कर लिया था उसी तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस ने कर्नाटक में लोकतंत्र का अपहरण कर लिया। ’’ आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन . चंद्रबाबू नायडू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ नायडू का प्रचार औंधे मुंह गिर गया क्योंकि पड़ोसी राज्य में तेलुगु बोलने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में मतदान किया। तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष के . लक्ष्मण ने कहा कि 2019 के आम चुनावों से पहले जनता से संपर्क साधने के लिए पार्टी जल्द ही रोडमैप तैयार करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत