1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP का आज स्थापना दिवस, PM मोदी ने कार्यकर्ताओं के बलिदान की सराहना की

BJP का आज स्थापना दिवस, PM मोदी ने कार्यकर्ताओं के बलिदान की सराहना की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2018 09:23 am IST,  Updated : Apr 06, 2018 02:32 pm IST

जिन पांच लोकसभा सीटों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, उत्तर मध्य मुम्बई और बिहार की सारण सीट शामिल हैं। इन सीटों के सांसद क्रमश: मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और राजीव प्रताप रूडी हैं।

BJP's 38th Foundation Day today, PM Modi, Amit Shah to interact with party workers- India TV Hindi
BJP का आज स्थापना दिवस, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे PM मोदी  

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की सेवा व बलिदान की सराहना की। मोदी ने ट्वीट किया, "हम गर्व के साथ सभी कार्यकर्ताओं के वीरतापूर्ण सेवा को याद करते हैं, जिन्होंने भाजपा का निर्माण किया और एक मजबूत व बेहतर भारत बनाने के लिए अपने को प्रतिबद्ध किया।" उन्होंने कहा, "भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। वे पार्टी की आत्मा व दिल है, जिनके पसीने ने पार्टी को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। यह उनका प्रयास ही है कि हमें पूरे भारत के लोगों की सेवा करने का सम्मान मिला।"

आज भाजपा के 38वें स्थापना दिवस पर पांच लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाइयों के अध्यक्षों से मिले। भाजपा ने एक बयान में यह जानकारी दी। मोदी अपनी एप के जरिये वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इन कार्यकर्ताओें और अध्यक्षों से रूबरू हुए। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर एक जनसभा को संबोधित किया।

जिन पांच लोकसभा सीटों का चयन किया गया उनमें नई दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर, उत्तर मध्य मुम्बई और बिहार की सारण सीट शामिल हैं। इन सीटों के सांसद क्रमश: मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और राजीव प्रताप रूडी हैं। बयान में कहा गया है कि मोदी इन पांच सीटों के हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत किया।

इसके अलावा वह जिला अध्यक्षों और उनकी टीमके सदस्यों से भी बात करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे। बयान के अनुसार मोदी पार्टी नेताओं के विचारों को सुनेंगे और सरकार की कल्याण योजनाओं की जानकारियां साझा करेंगे। वह उनके सवालों के जवाब भी देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत