1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 31 जनवरी से शुरू हो सकता है बजट सत्र

31 जनवरी से शुरू हो सकता है बजट सत्र

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Jan 03, 2017 01:34 pm IST

संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCPA) ने आज बजट सत्र 31 जनवरी से कराने की सिफारिश की जब सरकार द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण और फिर 1 फरवरी को केंद्रीय बजट प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।

budget session might begin from 31st january- India TV Hindi
budget session might begin from 31st january

नई दिल्ली: संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCPA) ने आज बजट सत्र 31 जनवरी से कराने की सिफारिश की जब सरकार द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण और फिर 1 फरवरी को केंद्रीय बजट प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली सीसीपीए ने आज यहां बैठक की और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से ये सिफारिशें कीं। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार तथा कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी शामिल हुए।

सरकार ने महीने के अंतिम दिन की बजाय 1 फरवरी को बजट प्रस्तुत करने का फैसला किया है । इसके साथ ही अलग से रेल बजट पेश किए जाने की परंपरा भी खत्म हो जाएगी। बजट सत्र का पूर्वाद्र्ध 9 फरवरी तक चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत