नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है और 11 फरवरी को नई सरकार के गठन की तस्वीर उभरकर सामने आएगी, लेकिन सबके मन में एक ही सवाल है, क्या दिल्ली वाले फिर एक बार केजरीवाल को मौका देंगे? क्या 20 साल से दिल्ली में वनवास झेल रही बीजेपी को सत्ता में आने का चांस मिलेगा? क्या कांग्रेस सबको सरप्राइज करते हुए सरकार बनाएगी?
Related Stories
इन सवालों का जवाब मिलेगा 29 जनवरी को जब इंडिया टीवी के चुनाव मंच 2020 पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तीनों पार्टियों के बड़े नेता आएंगे। दिल्ली की आम जनता के सवालों का जवाब देंगे। तो 29 जनवरी को चुनाव मंच 2020 में दिनभर रजत शर्मा के साथ देखिए, दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार?