1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 15 अप्रैल को खत्म हो जाएगा लॉकडाउन, PM के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अरुणाचल के सीएम का बड़ा बयान

15 अप्रैल को खत्म हो जाएगा लॉकडाउन, PM के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अरुणाचल के सीएम का बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 02:49 pm IST

भारत में कोरोना वायस का प्रकोप जारी है। पिछले 12 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 131 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब इसका आंकड़ा 1965 पर पहुंच गया है। इसमें से 151 लोग ठीक हो चुके हैं यानी ऐक्टिव केस 1764 हैं।

PM मोदी के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद लॉकडाउन पर आया अरुणाचल के सीएम का बड़ा बयान- India TV Hindi
PM मोदी के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद लॉकडाउन पर आया अरुणाचल के सीएम का बड़ा बयान

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायस का प्रकोप जारी है। पिछले 12 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 131 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब इसका आंकड़ा 1965 पर पहुंच गया है। इसमें से 151 लोग ठीक हो चुके हैं यानी ऐक्टिव केस 1764 हैं। अब तक 50 लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की।

Related Stories

पीएम मोदी के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर कहा कि 15 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, "15 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सोशल डिस्टैंसिंग का खयाल न रखा जाए।" कुछ देर के बाद उन्होंने इस ट्वीट को हटा लिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी से बातचीत में मिजोरम, दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, गोवा, त्रिपुरा, उत्तराखंड, मेघालय, हिमाचल के मुख्यमंत्रियों समेत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक मौजूद रहे।

PM मोदी के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद लॉकडाउन पर आया अरुणाचल के सीएम का बड़ा बयान
PM मोदी के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद लॉकडाउन पर आया अरुणाचल के सीएम का बड़ा बयान

इस बैठक में पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों में कोरोना के बढञते मामलों को लेकर समीक्षा की। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए।

इससे पहले 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दो दिन पहले 20 मार्च को प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। उस समय उन्होंने कोरोना के वैश्विक खतरे के प्रति मुख्यमंत्रियों को आगाह करते हुए पूरे देश को एकजुट होकर इसका सामना करने की जरूरत बताई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत