1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया गांधी ने शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर देशवासियों को दी शुभकामना, जानें क्या कहा

सोनिया गांधी ने शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर देशवासियों को दी शुभकामना, जानें क्या कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2019 01:21 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 01:21 pm IST

सोनिया के अलावा उनकी पुत्री एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नवरात्रि के पावन अवसर पर ट्वीट किया है।

Congress President Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi | PTI File- India TV Hindi
Congress President Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi | PTI File

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शारदीय नवरात्रों एवं दुर्गा पूजा पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सोनिया के अलावा उनकी पुत्री एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नवरात्रि पर ट्वीट किया है। इस अवसर पर सोनिया ने कहा, 'आने वाले 9 दिनों में देवी के 9 रूपों की पूजा की जाती है और शक्ति उपासना का संबंध हमारे समाज में नारी के अहम स्थान से भी है।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में स्त्रियों के सम्मान एवं अधिकार की रक्षा के लिए हमें और कोशिश करनी होगी।

भाईचारे, प्रेम और शांति की कामना की

सोनिया ने आगे कहा कि देवी के 9 रूप साहस, वीरता, समृद्धि, ऐश्वर्य, शक्ति, बुद्धि, ज्ञान, विवेक और सकारात्मक शक्तियों के प्रतीक हैं। उन्होंने आशा जताई कि उपासक व्रत एवं पूजन से अपनी इच्छाशक्ति को सुदृढ़ एवं संयमित करते हुए नकारात्मक शक्तियों को पराजित करेंगे। सोनिया ने नवदुर्गा पर्व पर पूरे देश में भाईचारे, प्रेम, शांति और शक्ति के संचार की कामना की है। सोनिया के अलावा उनकी पुत्री प्रियंका ने भी नवरात्रि के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।


प्रियंका ने अपनी दादी इंदिरा को किया याद
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मौके पर अपनी दादी एवं भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी याद किया। प्रियंका ने एक ट्वीट में लिखा, ‘या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। जब मैं 11 साल की थी तो मेरी दादीजी ने मुझे यह श्लोक सिखाया था। आज नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’ आपको बता दें कि रविवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं और इसके साथ ही त्योहारी सीजन की भी शुरुआत हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत