1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर, पुलिस ने हिरासत में लिया

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर, पुलिस ने हिरासत में लिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2019 02:12 pm IST,  Updated : May 29, 2019 02:12 pm IST

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश के विरोध में पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया, हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर, पुलिस ने हिरासत में लिया- India TV Hindi
राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर, पुलिस ने हिरासत में लिया

नयी दिल्ली: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश के विरोध में पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया, हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दिल्ली कांग्रेस के नेता विजय जाटन और कुछ अन्य कार्यकर्ता गांधी के आवास के बाहर अनशन पर बैठे।

Related Stories

जाटन ने कहा कि हमारी मांग है कि राहुल गांधी अपने इस्तीफे की पेशकश वापस लें क्योंकि पार्टी उनके नेतृत्व के बिना नहीं चल सकती। ''राहुल - प्रियंका गांधी सेना'' के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा, ''पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि राहुल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहें। यह साफ है कि गांधी परिवार के बगैर कांग्रेस नहीं चल सकती। हम राहुल गांधी के अलावा किसी को स्वीकार नहीं करेंगे।’’

इन कार्यकर्ताओं ने ''राहुल गांधी जिंदाबाद'' के नारे लगाए। कुछ देर बाद वहां पुलिस पहुंची और इन्हें तुगलक रोड थाने ले गई। हालांकि बाद में इन लोगों को रिहा कर दिया गया। गौरतलब है कि 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। सीडब्ल्यूसी ने उनकी पेशकश को खारिज कर उन्हें संगठन में सभी स्तर पर आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत