1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बहादुर ज्योति के जज्बे को सलाम, राबड़ी-तेजस्वी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात, आर्थिक मदद का भरोसा

बहादुर ज्योति के जज्बे को सलाम, राबड़ी-तेजस्वी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात, आर्थिक मदद का भरोसा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2020 11:11 am IST,  Updated : May 25, 2020 11:11 am IST

बिहार के दरभंगा की बहादुर बेटी ज्योति कुमारी की चर्चा हर तरफ है। ज्योति के दरभंगा पहुंचने पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात की। 

Rabri and Tejashwi Yadav- India TV Hindi
Rabri and Tejashwi Yadav Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: बिहार के दरभंगा की बहादुर बेटी ज्योति कुमारी की चर्चा हर तरफ है। ज्योति के दरभंगा पहुंचने पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात की। इस दौरान राबड़ी और तेजस्वी यादव ने ज्योति के माता-पिता से बात की और उन्हें नौकरी का भरोसा दिया।

Related Stories

राबडी देवी ने ज्योति को बहुत बहादुर बताया और कहा कि ज्योति की शादी और पढ़ाई लिखाई में वो उसकी मदद करेंगे, जबकि तेजस्वी यादव ने ज्योति के पिता को नौकरी देने का भरोसा दिया। तेजस्वी ने कहा कि चुंकि वो सरकार में नहीं हैं इसलिए सरकारी नौकरी नहीं दिला सकते लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से वो प्राइवेट नौकरी जरूर दिलवा देंगे।

बता दें कि ज्योति महज 15 साल की है और 15 साल की उम्र में उसने अपने जख्मी पिता को साइकिल पर बैठाकर गुरुग्राम से दरभंगा पहुंची। गुरुग्राम से दरभंगा की दूरी करीब 1300 किलोमीटर  है लेकिन एक बेटी के जज्बे ने अपने पिता को साइकिल से गांव पहुंचाने का साहसिक काम किया।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने शुक्रवार को ज्योति कुमारी की खबर शेयर करते हुए तारीफ की। ज्योति के बारे में ट्विटर पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि धीरज और प्रेम के इस सुंदर पराक्रम ने भारतीय लोगों और साइकिल फेडरेशन का ध्यान खींचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत