1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Coronavirus: प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा की

Coronavirus: प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2020 07:04 am IST,  Updated : Apr 08, 2020 01:29 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से उत्पन्न हालात पर विचार विमर्श के लिए बुधवार को लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बातचीत की।

Coronavirus Update: पीएम मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से सर्वदलीय बैठक को करेंगे संबोधित- India TV Hindi
Coronavirus Update: पीएम मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से सर्वदलीय बैठक को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन से उत्पन्न हालात पर विचार विमर्श के लिए बुधवार को लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बातचीत की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, राकांपा के शरद पवार, शिवसेना के संजय राउत के अलावा तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा ने हिस्सा लिया। 

Related Stories

इनके अलावा द्रमुक के टी आर बालू, बीजद के पिनाकी मिश्रा, वाईएसआर के मिथुन रेड्डी, सपा के राम गोपाल यादव, जदयू के राजीव रंजन सिंह, लोजपा के चिराग पासवान, अकाली दल के सुखवीर सिंह बादल सहित कई अन्य दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने संसद के दोनों सदनों में उन दलों के नेताओं के साथ संवाद किया जिनके संसद में पांच से अधिक सांसद हैं। 

गौरतलब है कि 24 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री का विपक्षी दलों के साथ यह पहला संवाद है। हालांकि, प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर 2 अप्रैल को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद किया था। प्रधानमंत्री ने हाल के दिनों में डाक्टरों, पत्राकारों, विदेशों में भारतीय मिशनों के राजनयिकों सहित विभिन्न पक्षकारों से बातचीत की है। 

हाल ही में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, द्रमुक प्रमुख स्टालिन सहित कई नेताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद कर महामारी रोकने के लिये सरकार के प्रयासों की जानकारी दी थी । मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्रियों एच डी देवेगौड़ा और मनमोहन सिंह से भी बात की थी।

इस सर्वदलीय बैठक में न बुलाए जाने पर हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने एक बयान में इसे हैदराबाद का अपमान करार दिया है। वहीं शुरुआती अनिच्छा को त्यागकर तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये होने वाले संवाद में शामिल होने का निर्णय लिया। सरकार के उससे संपर्क करने के बाद पार्टी ने यह फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदीप बंदोपाध्याय प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस संवाद में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत