1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अगर ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया अधिक शांतिपूर्ण होती : दलाई लामा

अगर ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया अधिक शांतिपूर्ण होती : दलाई लामा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 07:56 pm IST

दलाई लामा ने लंदन पुलिस के साथ एक ऑनलाइन संवाद में कहा कि देशों में अगर ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया ज्यादा शांतिपूर्ण होती।

अगर ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया अधिक शांतिपूर्ण होती : दलाई लामा- India TV Hindi
अगर ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया अधिक शांतिपूर्ण होती : दलाई लामा Image Source : FILE

धर्मशाला: दलाई लामा ने लंदन पुलिस के साथ एक ऑनलाइन संवाद में कहा कि देशों में अगर ज्यादा महिला नेता होतीं तो दुनिया ज्यादा शांतिपूर्ण होती। बौद्ध धर्मगुरु ने बुधवार शाम को पुलिसकर्मियों को बताया कि महिलाएं दूसरों की भावनाओं को लेकर ज्यादा संवेदनशील होती हैं। उन्होंने कहा कि इसलिये, उन्हें प्रेम और करुणा को बढ़ावा देने के लिये काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “ऐतिहासिक रूप से, हम देखते हैं कि ज्यादातर योद्धा पुरुष थे, यहां तक कि कसाई भी पुरुष होते हैं। महिलाएं नरम रुख का प्रतिनिधित्व करती हैं।” दलाई लामा ने कहा, “कई बार, मुझे लगता है कि अगर देशों में ज्यादा महिला नेता होतीं तो हमारी दुनिया ज्यादा शांतिपूर्ण होती।”

उन्होंने कहा कि जब सना मारिन फिनलैंड की प्रधानमंत्री बनीं और उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में अहम पदों पर महिलाओं को रखा तो उन्होंने मारिन को बधाई देते हुए पत्र लिखा था। भारत के बारे में नोबल पुरस्कार विजेता ने कहा कि देश में कई आध्यात्मिक परंपराएं हैं और आमतौर पर ये लोग एकसाथ शांतिपूर्वक रहते हैं। 

उन्होंने कहा, “यहां हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई, यहूदी, मुसलमान और पारसी सभी साथ मिलकर रहते हैं। भारत में इतने धर्म और परंपराएं हैं लेकिन सभी प्यार का साझा संदेश देते हैं।”

पढ़ें:-

विकास दुबे को किसने बुलाया उज्जैन? कौन कर रहा था उसकी मदद? जानिए

विकास दुबे ने की थी पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद उनके शवों को जलाने की प्लानिंग: सूत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत