1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल के लिए बोले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष- 'थोथा चना, बाजे घना'

केजरीवाल के लिए बोले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष- 'थोथा चना, बाजे घना'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 06:54 pm IST

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मामले सामने आए, जो पिछले दो महीने में प्रतिदिन के मामलों में सबसे कम है। 

Delhi BJP Attacks Arvind Kejriwal after corona cases decreases in city । केजरीवाल के लिए बोले दिल्ली- India TV Hindi
केजरीवाल के लिए बोले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष- 'थोथा चना, बाजे घना' Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले पहले की तुलना में कम हुए हैं। सोमवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 613 मरीज सामने आए थे, जबकी मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के1056 मरीज सामने आए हैं। पहले से बेहतर होती दिल्ली हालत को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गृह मंत्री अमित शाह को इसका श्रेय दिया है और केजरीवाल पर निशाना साधा है।

आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर कहा, "अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली के हालात रोज़ बेहतर हो रहे हैं। एक ओर कारगर कदम उठाती भाजपा है दूसरी ओर सफलता का श्रेय लूटती अरविंद केजरीवाल सरकार। कहावत तो सुनी होगी आपने- 'थोथा चना, बाजे घना' ।"

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 613 नए मामले सामने आए, जो पिछले दो महीने में प्रतिदिन के मामलों में सबसे कम है। मंगलवार को दिल्ली शहर में कोरोना वायरस के 1,056 नए मामले आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,32,275 हो गई। इन मामलों में से महामारी से मरने वाले मरीजों की संख्या 3881 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत