1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुख्य सचिव पर हमला: शुक्रवार को CM केजरीवाल से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस

मुख्य सचिव पर हमला: शुक्रवार को CM केजरीवाल से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 16, 2018 03:13 pm IST,  Updated : May 16, 2018 03:13 pm IST

पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले के मामले में शुक्रवार को पूछताछ करेगी...

Delhi Chief Secretary assault case: Police to question Arvind Kejriwal on Friday | PTI- India TV Hindi
Delhi Chief Secretary assault case: Police to question Arvind Kejriwal on Friday | PTI

नई दिल्ली: पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले के मामले में शुक्रवार को पूछताछ करेगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल को एक नोटिस भेजा गया है और उनसे 18 मई सुबह 11 बजे पूछताछ की जाएगी। पिछले महीने केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार से भी इस बाबत पूछताछ की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें बाद में जमानत मिल गई थी।

आपको बता दें कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि 19 फरवरी 2018 की रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आपात बैठक के दौरान दो विधायकों अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल ने उनसे मारपीट की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके खान और जरवाल को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें बाद में जमानत मिल गई थी। पुलिस उन 11 विधायकों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है जो 19 फरवरी को मुख्यमंत्री के घर पर बैठक के दौरान मौजूद थे जिसमें प्रकाश पर कथित रूप से हमला किया गया था। 

बैठक में केजरीवाल के अलावा उनके पूर्व सलाहकार वीके जैन और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी मौजूद थे। पुलिस की एक टीम ने 23 फरवरी को सिविल लाइंस इलाके में स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लगी सीसीटीवी प्रणाली का परीक्षण किया था और हार्ड डिस्क को जब्त कर लिया था। हार्ड डिस्क की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत