1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली: रिश्तेदार को ठेका देने के मामले में AAP ने यूं किया केजरीवाल का बचाव

दिल्ली: रिश्तेदार को ठेका देने के मामले में AAP ने यूं किया केजरीवाल का बचाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2018 03:17 pm IST,  Updated : May 10, 2018 03:17 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक करीबी रिश्तेदार विनय बंसल को पक्षपातपूर्ण तरीके से सरकारी काम का ठेका देने की शिकायत को आम आदमी पार्टी ने गलत बताया है...

Arvind Kejriwal | PTI- India TV Hindi
Arvind Kejriwal | PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक करीबी रिश्तेदार विनय बंसल को पक्षपातपूर्ण तरीके से सरकारी काम का ठेका देने की शिकायत को आम आदमी पार्टी ने गलत बताया है। पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि यह मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने की साजिश है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बचाव करते हुए निर्माण कार्य परियोजना की निविदा प्रक्रिया में धांधली के आरोप को गलत बताया। 

उन्होंने दलील दी कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सरकारी निर्माण कार्य के लिये जनवरी 2015 में निविदा जारी की गयी थी जबकि केजरीवाल सरकार फरवरी 2015 में वजूद में आयी थी। भारद्वाज ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि उपराज्यपाल द्वारा जारी निविदा में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुये काम की न्यूनतम लागत की बोली लगाने वाली कंपनी को ठेका दिया था। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार विरोधी इकाई (ACB) ने PWD घोटाले के सिलसिले में मुख्यमंत्री केजरीवाल के एक रिश्तेदार को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ACB प्रमुख अरविन्द दीप ने बताया कि केजरीवाल के साढ़ू के बेटे विनय बंसल को आज सुबह गिरफ्तार किया गया।

ACB ने पिछले साल 9 मई को 3 प्राथमिकियां दर्ज की थीं। इसमें से एक प्राथमिकी सुरेन्द्र बंसल द्वारा संचालित कंपनी के खिलाफ भी दर्ज हुई थी। सुरेन्द्र बंसल मुख्यमंत्री के साढू हैं। FIR रेणु कंस्ट्रक्शन (बंसल, कमल सिंह और पवन कुमार की स्वामित्व वाली) सहित 3 कंपनियों के खिलाफ दर्ज की गई थी। एक शिकायत में रोड्स एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन (RACO) के संस्थापक राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बंसल को ठेका देने के लिए अपने पद का दुरूपयोग किया। हालांकि FIR में उनका नाम नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत