1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PWD घोटाले में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का रिश्‍तेदार गिरफ्तार

PWD घोटाले में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का रिश्‍तेदार गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2018 10:31 am IST,  Updated : May 10, 2018 10:31 am IST

एसीबी की यह कार्रवाई 9 मई को लोक निर्माण विभाग घोटाले में बंसल व वरिष्ठ पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए जाने के बाद की गई। जांच एजेंसी ने पीडब्ल्यूडी के छह इंजीनियरों से 13 मई को पूछताछ की थी।

PWD scam: Son of Arvind Kejriwal's brother-in-law arrested by ACB- India TV Hindi
PWD घोटाले में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का रिश्‍तेदार गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार को दिल्ली ऐंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (एसीबी) ने घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सुरेंद्र बंसल के बेटे विनय बंसल पर PWD में घोटाले का आरोप है। बता दें कि सुरेंद्र बंसल की पहले ही मौत हो चुकी है और विनय बंसल अपने पिता की कंपनी में पार्टनर है। एन्टी करप्शन ब्रांच ने यह गिरफ्तारी गुरुवार सुबह की है।

एसीबी की यह कार्रवाई 9 मई को लोक निर्माण विभाग घोटाले में बंसल व वरिष्ठ पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए जाने के बाद की गई। जांच एजेंसी ने पीडब्ल्यूडी के छह इंजीनियरों से 13 मई को पूछताछ की थी। बंसल व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ तीन रिपोर्ट यह पाए जाने के बाद दर्ज की गईं कि अलग-अलग कामों के लिए कई बिलों को अलग-अलग कंपनियों द्वारा मंजूरी दी गई थी।

क्या है पीडब्ल्यूडी घोटाला?

दरअसल, पीडब्ल्यूडी ने 2014 से 2016 के बीच नार्थ-वेस्ट दिल्ली में 2 जगह सीवर और नाली बनाने के काम का ठेका दिया था। आरोप है कि ये ठेका अरविंद केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र बंसल की कंपनी रेणु कंस्ट्रक्शन को दिया गया और फिर ये काम आगे कुछ फर्जी कंपनियों को दे दिया गया। आरोपों के मुताबिक नियमों को ताक पर रख कर इस काम के करीब 10 करोड़ रुपये के बिल पास कर दिए गए। ये बिल बोगस कंपनियों के नाम ही पास किये गए थे जो सोनीपत और रोहिणी के फर्जी पतों पर दर्ज थीं। रोड एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन (RACO) नाम की एनजीओ के कार्यकर्ता राहुल शर्मा ने मामले को उठाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत