1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिंदू महासभा ने नोटबंदी को बताया हिंदू विरोधी, कहा मोदी सरकार का अंत निकट

हिंदू महासभा ने नोटबंदी को बताया हिंदू विरोधी, कहा मोदी सरकार का अंत निकट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 05, 2016 10:36 am IST,  Updated : Dec 05, 2016 10:36 am IST

नई दिल्ली: हाल ही में पीएम मोदी की ओर से लिए गए नोटबंदी के फैसले ने जहां एक ओर कालाधन रखने वालों की रातों की नीदें उड़ा दी हैं वहीं दूसरी ओर पूरे देश की

Demonetisation will be the end of Modi- India TV Hindi
Demonetisation will be the end of Modi

नई दिल्ली: हाल ही में पीएम मोदी की ओर से लिए गए नोटबंदी के फैसले ने जहां एक ओर कालाधन रखने वालों की रातों की नीदें उड़ा दी हैं वहीं दूसरी ओर पूरे देश की जनता को बैंकों और एटीएम की कतारों में खड़ा कर दिया है। नोटबंदी के फैसले से जहां एक ओर लोग खुश हैं वहीं देश की अधिकतर जनता परेशान भी है। ऐसे  में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री मोदी पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी के इस फैसले से सरकार का अंत शुरू हो गया है। महासभा का यह भी कहना है कि सरकार ने नोटबंदी का फैसला तब सुनाया जब हिंदूओं की शादी का सीजन शुरू हुआ। वहीं दूसरी तरफ BJP के सदस्य देशभर में इस्लामिक बैंकों को प्रोत्साहन दे रहे थे। (देश की बाकी खबरों के लिए पढ़े)

एक प्रमुख दैनिक अखबार के अनुसार सरकार के नोटबंदी के फैसले पर महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पाण्डेय ने कहा कि 'इस नोटबंदी के कारण 200-300 रुपये की दिहाड़ी कमाने वाले गरीब लोगों या फिर सरकारी पेंशन पर आश्रित लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। अमीरों पर इस फैसले का असर पड़ा हो, ऐसा नहीं लगता है।' उन्होंने आगे कहा, 'इसके अलावा, यह योजना हिंदू शादी कैलेंडर शुरू होने से ठीक पहले लागू की गई। हजारों परिवारों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पैसे उधार लेने पड़े। कई लोगों को तो शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। कई लोगों ने तो शादियों को रद्द तक कर दिया। वहीं दूसरी तरफ खुद को हिंदुत्व पार्टी बताने वाली पार्टी के नेता देश में इस्लामिक बैंक को प्रोत्साहन देने में व्यस्त थे।'

पाण्डेय ने BJP के सांसद और महाराष्ट्र कॉर्पोरेशन मंत्री सुभाष देशमुख पर निशाना साधा था। आपको बता दें कि देशमुख ने सितंबर में ही शोलापुर के अंदर भारत के पहले शरीया इस्लामिक बैंकिंग सेवा का उद्घाटन किया था। देशमुख के लोकमंगल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने ब्याज रहित बैंकिंग सेवा की शुरुआत की। इस पैसे को अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले जरूरतमंदों के बीच जीरो फीसद ब्याज दर पर बांटे जाने की योजना है। पाण्डेय ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी का 'हिंदुत्व नकाब' सभी लोगों के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा, 'नोटबंदी का असर देश में मोदीबंदी के रूप में दिखेगा।'

और तो और महासभा के सदस्यों ने PM मोदी पर 'फर्जी सर्जिकल स्ट्राइक' का भी आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश में संगठन के प्रवक्ता अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा, 'सीमा पार से निर्यात हो रहे आतंकवाद में तेजी आई है। हर दिन सीमा पर होने वाले हमलों में हमारे जवान मर रहे हैं। अगर सच में कोई सर्जिकल स्ट्राइक हुआ, तो देश को इससे कोई फायदा नहीं पहुंचा।'

PM मोदी को निशाना बनाते हुए पाण्डेय ने कहा कि, 'इन लोगों ने प्रधानमंत्री की योजनाओं का विरोध करने वाले लोगों को देशद्रोही कहकर देश भर में डर का मनोविज्ञान कायम कर दिया है। ऐसे में नकद की कमी के कारण काफी असुविधा झेल रहे आम आदमी के पास इस योजना का गुणगान करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत