1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी: पुराने नोट 5 हज़ार से ज्यादा एक ही बार जमा कर सकते हैं

नोटबंदी: पुराने नोट 5 हज़ार से ज्यादा एक ही बार जमा कर सकते हैं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2016 02:11 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 02:11 pm IST

नई दिल्ली: पुराने नोट के जमा करने को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है जिसके तहत कोई भी खाताधारक अपने खाते में 30 दिसंबर तक 5000 से ज्यादा की रकम एक बार ही जमा

indian-currency- India TV Hindi
indian-currency

नई दिल्ली: पुराने नोट के जमा करने को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है जिसके तहत कोई भी खाताधारक अपने खाते में 30 दिसंबर तक 5000 से ज्यादा की रकम एक बार ही जमा कर सकता है। सरकार के इस फैसले का मतलब हुआ कि अगर आपके पास 5000 से ज्यादा रुपये है तो बार बार जमा कराने की बजाय अब एक एक बार में ही उसे जमा करा सकते हैं।

सरकार का ये फैसला आज से ही लागू हो गया है। सरकार ने अपने नोटिफिकिशन में ये स्प्ष्ट नही किया है कि 5000 से कितनी ज्यादा की रकम हो सकती है. ऊपरी रकम की सीमा तय नहीं है यानि उससे ज्यादा जितनी भी रकम है उसे वो एक ही बार में जमा कर सकते हैं।

समझा जाता है कि बार-बार छोटी रकम जमा कराने से बैंकों को दिक्कतें आ रही थीं और इसीलिए सरकार ने ये फ़ैसला किया। सरकार के इस फैसले से उन लोगों को बड़ा धक्का लगेगा जिनके पास ज्यादा रुपये हैं और वो उसे छोटी-छोटी रकम के तौर पर बैंक में बार बार जमा कर रहे थे।

सरकार के इस फैसले से वो लोग शिंकजे में आएंगे जिनके पास बड़ी मात्रा में रुपये है और वो एक बार में 50 हज़ार से कम की रकम जमा कर रहे थे, ताकि पैन नंबर न देना पड़े और सरकार की आंख में धूल झोंक सके। लेकिन सरकार के इस फैसले से अब होगा ये कि अगले 30 दिसंबर तक वो सिर्फ एक बार ही अपने खाते में 5000 से ज्यादा की रकम जमा कर पाएंगे। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि अगर वे 50 हज़ार से ज्यादा की रकम जमा कराएंगे तो उन्हें अपना पैन नंबर देना होगा और इस तरह वे आयकर विभाग की नज़रों में आ जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत