1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. EVM में गड़बड़ी: कोई भी बटन दबाने पर वोट बीजेपी को, EC ने मांगी रिपोर्ट

EVM में गड़बड़ी: कोई भी बटन दबाने पर वोट बीजेपी को, EC ने मांगी रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2017 04:13 pm IST,  Updated : Apr 01, 2017 04:13 pm IST

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के भिंड में जिला निर्वाचन अधिकारियों से मीडिया में आ रहीं उन रिपोर्टों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिनमें कहा जा रहा है कि एक अभ्यास कार्यक्रम के

EVM- India TV Hindi
EVM

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के भिंड में जिला निर्वाचन अधिकारियों से मीडिया में आ रहीं उन रिपोर्टों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिनमें कहा जा रहा है कि एक अभ्यास कार्यक्रम के दौरान वीवीपीएटी से केवल भाजपा के निशान वाली पर्चियां ही निकल रही थीं। भिंड में अगले सप्ताह उपचुनाव होना है और यह अभ्यास के लिए किया जा रहा था।

आयोग के एक प्रवक्ता कहा, हमने जिला निर्वाचन अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और शाम तक हम इस संबंध में कोई जवाब देंगे। वीवीपीएटी एक ऐसी मशीन होती है जिससे निकली पर्ची यह दिखाती है कि मतदाता ने किस पार्टी को वोट दिया है। मतदाता केवल सात सेकेंड़ तक इस पर्ची को देख सकता है इसके बाद यह एक डिब्बे में गिर जाती है और मतदाता इसे अपने साथ नहीं ले जा सकता।

ये भी पढ़ें

अबुझी पहेली, यहां रोज सुबह में चिपक जाती है रेल की पटरियां.....

भागवत को राष्‍ट्रपति बनाने के लिये शरीफ ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
‘बीजेपी के लिए यूपी में गाय मम्मी और नॉर्थ ईस्ट में यम्मी’
मुलायम का अखिलेश पर हमला, कहा जो बाप का नहीं हुआ वो किसी का नही होगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभ्यास के दौरान चाहे जो भी बटन दबाया गया उससे निकली सारी पर्चियां यह दिखा रही थीं कि वोट भाजपा को गया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि मध्यप्रदेश की मुख्य चुनाव अधिकारी सलीना सिंह ने पत्रकारों को समाचार पत्रों में यह न्यूज नहीं देने वर्ना उन्हें पुलिस थाने में हिरासत में रखा जाएगा यह कहते देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत