पटना: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर बिहार से एलजेपी के पूर्व सांसद रामा सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। रामा सिंह ने अपने शोक संदेश में पासवान को एक लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा है कि उनके निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है। उनके साथ बिताए हर पल मुझे याद रहेगा।
Related Stories
रामा सिंह ने कहा, "राम विलास पासवान जी के निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है। उनके साथ बिताए हर पल मुझे याद रहेगा। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे और परिवार को शक्ति।"
रामविलास पासवान का जन्म 5 जुलाई 1946 में हुआ था। उनका पैतृक गांव खगड़िया जिले के अलौली स्थित शहरबन्नी गांव है। उनकी शादी 1960 में राजकुमारी देवी के साथ हुई थी। बाद में 1981 में उस पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी 1983 में रीना शर्मा से की।
उनकी दोनों पत्नियों से तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। उन्होंने कोसी कॉलेज खगड़िया और पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। पटना विश्वविद्यालय से उन्होंने एमए और लॉ ग्रेजुएट की डिग्री ली। वह नॉनवेज पसंद करते हैं। मछली उनकी पहली पसंद है।