1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में रैली के दौरान बेहोश हुए गडकरी, शिवसेना उम्मीदवार के लिए कर रहे थे प्रचार

महाराष्ट्र में रैली के दौरान बेहोश हुए गडकरी, शिवसेना उम्मीदवार के लिए कर रहे थे प्रचार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 27, 2019 08:16 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 08:16 pm IST

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी शनिवार शाम महाराष्ट्र में शिरडी के पास एक चुनावी रैली में मंच पर बेहोश हो गए।

Nitin Gadkari File Photo- India TV Hindi
Nitin Gadkari File Photo Image Source : INDIA TV

शिरडी (महाराष्ट्र): केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी शनिवार शाम महाराष्ट्र में शिरडी के पास एक चुनावी रैली में मंच पर बेहोश हो गए। हालांकि गडकरी जल्द ही होश में आ गए और बाद में अपनी कार तक पैदल चलकर गए। गडकरी यहां पास के रहाता में शिरडी लोकसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार सदाशिव लोखंडे के लिए प्रचार कर रहे थे। 

गडकरी मंच पर अपना भाषण समाप्त करने के बाद अपनी सीट पर वापस लौट रहे थे तभी वह बेहोश हो गए। गडकरी की मदद के लिए अहमदनगर सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल और राज्य के मंत्री राम शिंदे दौड़े। कुछ ही मिनट में सड़क एवं परिवहन मंत्री होश में आ गए और बाद में अपनी कार तक पैदल चलकर गए। 

शाम में वह यहां स्थित प्रसिद्ध साईबाबा मंदिर गए। भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा कि यहां से रवाना होने से पहले उनकी चिकित्सकीय जांच की गई। गडकरी इससे पहले भी मंच पर बेहोश हो चुके हैं। सात दिसम्बर 2018 को वह राज्य में राहुरी कृषि विश्वविद्यालय के एक दीक्षांत समारोह के दौरान बेहोश हो गए थे। उन्होंने बाद में इसका कारण कम शर्करा स्तर बताया। भाजपा नेता गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत