1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पराली नहीं जलाने वाले हरियाणा के किसानों को मिले प्रति एकड़ 2,500 रुपये: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पराली नहीं जलाने वाले हरियाणा के किसानों को मिले प्रति एकड़ 2,500 रुपये: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2019 07:49 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 07:49 pm IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को मांग की कि हरियाणा सरकार को पराली नहीं जलाने वाले छोटे एवं सीमांत किसानों को प्रति एकड़ 2,500 रुपये का मुआवजा देना चाहिए।

Bhupinder Singh Hooda- India TV Hindi
Bhupinder Singh Hooda

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को मांग की कि हरियाणा सरकार को पराली नहीं जलाने वाले छोटे एवं सीमांत किसानों को प्रति एकड़ 2,500 रुपये का मुआवजा देना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पूछा कि अगर पंजाब पराली नहीं जलाने वाले छोटे एवं सीमांत किसानों को प्रति एकड़ 2,500 रुपये का मुआवजा दे सकता है तो हरियाणा ऐसा क्यों नहीं कर सकता। 

अपने गृहनगर रोहतक में हुड्डा ने कहा कि पराली के प्रबंधन के लिये प्रति एकड़ 1,000 रुपये देने की राज्य सरकार की घोषणा पर्याप्त नहीं होगी। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी सुझाव दिया कि सरकार पराली के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करे और किसानों से उसे उसी तरह खरीदा जाये जैसे फसल की खरीद होती है। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘‘सरकार को एमएसपी तय करना चाहिए और पराली को खरीदना चाहिए, जिनका इस्तेमाल बिजली संयंत्र सहित विभिन्न उद्योगों में किया जा सकता है।’’ पराली जलाने से प्रदूषण स्तर में वृद्धि के संबंध में 72 वर्षीय नेता ने कहा कि इन्हें जलाने वाले किसानों पर आरोप लगाने से समस्या का समाधान नहीं होने वाला है जबकि विभिन्न पक्षों को इस मुद्दे का समाधान तलाशने की आवश्यकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत