1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हरभजन सिंह की सियासी पारी शुरु हो सकती है कांग्रेस से

हरभजन सिंह की सियासी पारी शुरु हो सकती है कांग्रेस से

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 22, 2016 10:55 am IST,  Updated : Dec 22, 2016 10:55 am IST

चंडीगढ़: पंजाब में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। कभी भी चुनाव का बिगुल बज सकता है। ख़बरों के अनुसार क्रिकेटर हरभजन सिंह को कांग्रेस में शामिल किये जाने की कोशिशें की जा रही हैं।

harbhajan-singh- India TV Hindi
harbhajan-singh

चंडीगढ़: पंजाब में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। कभी भी चुनाव का बिगुल बज सकता है। ख़बरों के अनुसार क्रिकेटर हरभजन सिंह को कांग्रेस में शामिल किये जाने की कोशिशें की जा रही हैं। 

ग़ौरतलब है कि भारतीय टीम से बाहर चल रहे हरभजन सिंह ने करीब 6 माह पूर्व अमरेंद्र सिंह से मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं पर बात की थी। 

हाल ही में पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह बयान देकर कांग्रेस की सियासत में हलचल पैदा कर दी है कि हरभजन सिंह अगर कांग्रेस में आएं तो उनका स्वागत है।

हरभजन कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं क्योंकि क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने नवजोत सिद्धू ने अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव न लडऩे के संकेत दिए हैं।  कांग्रेस ने फिलहाल अपने सारे विकल्प खुल रखे हैं। हाल ही में एसवाईएल मु्द्दे पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था।

अटकलें यह भी हैं कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरभजन जालंधर विधान सभा हल्के से भी चुनाव लड़ सकते हैं। बहरहाल देखना यह है कि हरभजन कांग्रेस में शामिल होते भी है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत