1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हार्दिक पटेल ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

हार्दिक पटेल ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 11:45 pm IST

गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को ऐलान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 

Hardik Patel- India TV Hindi
Hardik Patel

अहमदाबाद: गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को ऐलान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हार्दिक ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक वह चुनाव लड़ने के लिये पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 

लखनऊ में पत्रकारों द्वारा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा, "बिल्कुल, हम 2019 में चुनाव लड़ेंगे।" कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता ने कहा कि वह इस बारे में बाद में फैसला करेंगे । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत