1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मेरे क्षेत्र में कोई जातिवाद की बात करेगा तो उसकी पिटाई होगी: नितिन गडकरी

मेरे क्षेत्र में कोई जातिवाद की बात करेगा तो उसकी पिटाई होगी: नितिन गडकरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2019 06:55 am IST,  Updated : Feb 11, 2019 06:55 am IST

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने बेबाक बयानों के कारण अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं।

Have warned of thrashing if anybody talks casteism in my area, says Nitin Gadkari | Facebook- India TV Hindi
Have warned of thrashing if anybody talks casteism in my area, says Nitin Gadkari | Facebook

पुणे: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने बेबाक बयानों के कारण अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। अपने नए बयान में उन्होंने ने अपने क्षेत्र में जातिवाद की बात करने वालों की ‘पिटाई’ करने की चेतावनी दी है। पुणे के पिंपड़ी चिंचवाड़ में पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उनके क्षेत्र में जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि उन्होंने ‘चेतावनी’ दी हुई है कि जाति के बारे में बात करने वाले की वह ‘पिटाई’ करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि समाज को आर्थिक एवं सामाजिक समानता के आधार पर साथ लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में जातिवाद एवं सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। नागपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गडकरी ने कहा, ‘हम जातिवाद में यकीन नहीं करते हैं। मुझे नहीं पता कि आपके यहां क्या है लेकिन हमारे 5 जिलों में जातिवाद की कोई जगह नहीं है क्योंकि मैंने सभी को चेतावनी दी हुई है कि अगर कोई जाति की बात करेगा तो मैं उसकी पिटाई कर दूंगा।’

गौरतलब है कि गडकरी बीते कुछ दिनों में अपने कई बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान नेताओं को लेकर भी एक ‘पिटाई’ वाला बयान दिया था। गडकरी ने कहा था कि जनता को सपने दिखाने वाले नेता अच्छे लगते हैं लेकिन जब वे पूरे नहीं होते हैं तो तो जनता ऐसे नेताओं की पिटाई भी करती है। उनके इस बयान के बहाने विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। वहीं, भाजपा गडकरी के इस बयान से बचाव की मुद्रा में आ गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत