1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अगर प्रधानमंत्री को अमित शाह पर भरोसा नहीं तो बर्खास्त क्यों नहीं करते: कांग्रेस

अगर प्रधानमंत्री को अमित शाह पर भरोसा नहीं तो बर्खास्त क्यों नहीं करते: कांग्रेस

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2020 10:45 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 10:45 pm IST

कांग्रेस ने अजीत डोभाल के दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मोदी को गृह मंत्री अमित शाह पर भरोसा नहीं है तो उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं करते।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मोदी को गृह मंत्री अमित शाह पर भरोसा नहीं है तो उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं करते।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ''एनएसए डोभाल को भेजकर मोदी जी ने साबित कर दिया कि अमित शाह देश के गृह मंत्री के तौर पर पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। सोनिया जी ने भी यही बात कही है।'' उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "मोदी जी, एक विफल गृह मंत्री पर जब आपको ही विश्वास नहीं तो उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं करते!"

गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए उनके साथ बातचीत की। हिंसा में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत