चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बहुत ही बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि हाल ही में दिवंगत हुई तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को उनकी वजह से 1996 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने चुनावी कैंपेन के दौरान जया की आलोचना की थी और इस वजह से वह काफी तनाव में भी आ गई थीं।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जयललिता की शोकसभा में बोलते हुए दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानायकों में से एक रजनीकांत ने कहा कि 1996 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनके बयानों से जयललिता काफी नाराज हो गई थीं। रजनीकांत के मुताबिक, उन चुनावों में जया की हार की वजहों में से एक वजह उनका बयान था जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि जयललिता फिर से सत्ता में आती हैं तो तमिलनाडु को भगवान भी नहीं बचा पाएगा।
खास खबर:Happy B’day Rajinikanth: कैसा रहा कुली से सुपरस्टार का सफर
रजनीकांत ने कहा कि जयललिता ने इस घटना के बावजूद जब मेरी बेटी की शादी में शिरकत की तो मुझे काफी आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वह उस शादी में आएंगी। रजनीकांत ने कहा, ‘मैंने बहुत हिम्मत जुटाकर जयललिता को अपनी बेटी की शादी में आने के लिए निमंत्रण दिया था। मुझे लगा था कि वह नहीं आएंगी लेकिन उन्होंने न सिर्फ मेरा निमंत्रण स्वीकार किया, बल्कि मेरी बेटी की शादी में भी आईं।’
इसे भी पढ़े:-
- OMG! रजनीकांत ने ठुकरा दिया आमिर खान का ये ऑफर
- रजनीकांत, धनुष सहित तमिल इंडस्ट्री ने जयललिता के निधन पर जताया शोक
- अमिताभ बच्चन ने दी शत्रुघ्न सिन्हा को जन्मदिन की बधाई
रजनी ने कहा कि ऐसी शानदार शख्सियत और गोल्डन हार्ट महिला का हमारे बीच अब न होना वाकई में एक अफसोसजनक बात है। उन्होंने कहा कि जयललिता एक ऐसी राजनेता थीं जो अपनी कोशिशों के बल पर जीत हासिल करके ही दम लेते हैं। रजनीकांत ने कहा, ‘2 साल की उम्र में ही अपने पिता और उसके कुछ साल बाद अपनी मां को खो देने के बावजूद तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में अपने लिए इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।’