नई दिल्ली: कांग्रेस ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार एक और सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस ने 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में कांगस ने जगन्नाथपुर (एसटी) सीट से सोना राम सिंकू और मांडर से सन्नी टोप्पो को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
Related Stories
कांग्रेस ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के साथ चुनावी गठबंधन किया है। गठबंधन का नेता झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया गया है। गठबंधन में हुये सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस 31, झामुमो 43 और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।