1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को भोपाल जाएंगे, अगले दिन राज्यसभा के लिए भरेंगे नामांकन

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को भोपाल जाएंगे, अगले दिन राज्यसभा के लिए भरेंगे नामांकन

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Mar 11, 2020 09:41 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 09:52 pm IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 मार्च को भोपाल में भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जाएंगे।

Jyotiraditya Scindia- India TV Hindi
Jyotiraditya Scindia

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल दोपहर 3 बजे विमान द्वारा भोपाल पहुंचेंगे। वे राजाभोज विमानतल से चलकर भाजपा कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रीमंत राजामाता विजयाराजे सिंधिया, मध्यप्रदेश भाजपा के पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा और स्व. माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।

Related Stories

भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सिंधिया 13 मार्च को दोपहर 12 बजे फिर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा परिसर जाएंगे।

बता दें कि कांग्रेस के बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज भाजपा में शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दे दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि सिंधिया को बाद में केंद्र में मंत्री भी बनाया जा सकता है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत