1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP का दामन थामते ही मप्र कांग्रेस दफ्तर से सिंधिया के नाम वाली पट्टिका हटी

BJP का दामन थामते ही मप्र कांग्रेस दफ्तर से सिंधिया के नाम वाली पट्टिका हटी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2020 06:35 pm IST,  Updated : Mar 11, 2020 06:35 pm IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामते ही कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पार्टी दफ्तर से सिंधिया के नाम वाली पट्टिका हटा दी है।

मप्र कांग्रेस दफ्तर...- India TV Hindi
मप्र कांग्रेस दफ्तर से सिंधिया के नाम वाली पट्टिका हटी

भोपाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामते ही कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पार्टी दफ्तर से सिंधिया के नाम वाली पट्टिका हटा दी है। इसके साथ ही कांग्रेस समर्थकों ने भोपाल में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सिंधिया का पुतला फूंका।

Related Stories

कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर की निचली मंजिल पर सिंधिया का कक्ष था और यहां 'चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष' पद के साथ सिंधिया के नाम की पट्टिका लगी हुई थी, जिसे हटा दिया गया है। यह बात और है कि सिंधिया ने इस कक्ष में बैठकर पार्टी का काम कभी नहीं किया। इसके साथ ही सिंधिया के भाजपा का दामन थामते ही कांग्रेस समर्थकों ने भोपाल में अपना विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।

ज्ञात हो कि सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और वह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। वहीं उनके समर्थक 22 विधायक भी इस्तीफा दे चुके हैं। बेंगलुरू में डेरा डाले कांग्रेस के बागी 19 विधायकों में से अधिकांश ने वीडियो संदेश जारी कर सिंधिया के प्रति भरोसा जताया है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत