1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. VIDEO: कपिल मिश्रा ने कुछ इस तरह दिया अरविंद केजरीवाल को ‘बर्थडे सरप्राइज’

VIDEO: कपिल मिश्रा ने कुछ इस तरह दिया अरविंद केजरीवाल को ‘बर्थडे सरप्राइज’

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Aug 16, 2017 05:54 pm IST,  Updated : Aug 16, 2017 08:10 pm IST

यूं तो आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पिछले कई दिनों से विरोध कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं लेकिन इस बार जो उन्होंने विरोध का तरीका अपनाया, वो जरा हटके है

kapil mishra song- India TV Hindi
kapil mishra song

नई दिल्ली: यूं तो आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पिछले कई दिनों से विरोध कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं लेकिन इस बार जो उन्होंने विरोध का तरीका अपनाया, वो जरा हटके है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। कपिल मिश्रा ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें केजरीवाल से सवाल पूछा है।

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का 16 अगस्त को यानी आज 49वां जन्मदिन है। उनके चाहने वाले उन्हें आज बधाई दे रहे है इस बीच केजरीवाल को एक ऐसा बर्थडे सरप्राइज मिला है जिसकी चर्चा हो रही है।

केजरीवाल ही पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने उनके लिए एक गाना बनाया है। गाने के बोल लोगों के बीच पॉपुलर हुए ‘सोनू’ गाने से लिए हुए हैं। इस वीडियो के जरिए कपिल ने केजरीवाल से सवाल पूछा है- 'AK तुझे खुदपर भरोसा नहीं क्या...'।

देखिए वीडियो-

अब देखना ये है कि इस वीडियो पर केजरीवाल और उनकी पार्टी क्या प्रतिक्रिया देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत