1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी के 'बेल गाड़ी' वाले बयान पर सिब्बल का पलटवार, कहा- भाजपा को अब 'लिंच पुजारी' कहा जा रहा है

PM मोदी के 'बेल गाड़ी' वाले बयान पर सिब्बल का पलटवार, कहा- भाजपा को अब 'लिंच पुजारी' कहा जा रहा है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2018 04:18 pm IST,  Updated : Jul 08, 2018 04:18 pm IST

सिब्बल ने उस घटना का जिक्र किया है जब जब झारखंड के रामगढ़ लिंचिंग मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कथित तौर पर इन आठ आरोपियों का स्वागत किया था...

kapil sibal- India TV Hindi
kapil sibal

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि लोग इस पार्टी को अब 'लिंच पुजारी' कहने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी को 'बेल गाड़ी' कहा था क्योंकि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जमानत पर रिहा है। हालांकि मोदी के इस तंज के एक दिन बाद सिब्बल ने भाजपा को 'लिंच पुजारी' कहा है।

सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, "लिंचिंग के दोषी आठ आरोपियों को जब जमानत मिली तो जयंत सिन्हा ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। आपने गलत समझा है मोदीजी। वे कह रहे हैं कि आपकी सरकार लिंच पुजारी बन गई है।"

सिब्बल ने उस घटना का जिक्र किया है जब जब झारखंड के रामगढ़ लिंचिंग मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कथित तौर पर इन आठ आरोपियों का स्वागत किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उच्च न्यायालय ने इन दोषियों की उम्रकैद की सजा रद्द कर इन्हें जमानत दे दी थी और जमानत के बाद ये दोषी स्थानीय भाजपा नेता के साथ जयंत सिन्हा के आवास पर पहुंचे थे। जयंत सिन्हा ने यह कहते हुए अपना बचाव किया है कि उनका देश की न्यायिक प्रणाली और कानून में पूरा विश्वास है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत